फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर में चार अप्रैल से शुरू होगा जिला स्तरीय मां मनसा देवी मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेले के सफल आयोजन को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन
विज्ञापन

पांच व छह अप्रैल को होंगी सांस्कृतिक संध्या
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। जिला स्तरीय मां मनसा देवी मेले को लेकर चार से छह अप्रैल को होगा। इसे लेकर उपमंडलाधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में मेले के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की गई। हालांकि आगामी दिनों में भी अभी बैठक होनी। मेले में होने वाली सांस्कृतिक संध्या को लेकर कलाकारों के नाम को लेकर भी मुहर लगनी है। मेले के शुभारंभ के दौरान चार अप्रैल को जागरण होगा। जबकि पांच व छह अप्रैल को सांस्कृतिक संध्या होगी। इसमें पहाड़ी और पंजाबी गायक धमाल मचाएंगे। इसी तरह मेले में विभागों की ओर से प्रदर्शनी और खेल प्रतियोगिताएं भी होगी। धर्मपुर स्कूल मैदान में सांस्कृतिक संध्याओं के होने के कारण यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए ट्रैफिक भी वन-वे रहेगा। पड़ाव से जो वाहन मेला स्थल तक जाएगा वे वाया सिहारडी-भेडेखेच होते हुए सीआरपीएफ गेट के समीप निकलेगा। तीन दिन धर्मपुर में अधिकतर जगहों को नौ पार्किंग जोन रहेगा। इस दौरान भवन मालिक सड़क पर निर्माण सामग्री भी नहीं गिरा सकेंगे। उधर, पुलिस उपअधीक्षक मेहर पंवर ने लोगों से अपील की है कि वे मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाने में सहयोग करे। वहीं, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें