फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्नातक करने वालों को पदक और डिग्रियां बांटीं

विज्ञापन
आईसीएफएआई विवि में डिग्री प्राप्त करने के बाद छात्र मुख्य अतिथि व विवि के प्रंबधकों के साथ। संव
विज्ञापन
इक्फाई विवि ने दीक्षांत समारोह का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। आईसीएफएआई (इक्फाई) विवि ने अपना दूसरा दीक्षांत समारोह मंगलवार को आयोजित किया। इस मौके पर आईयूएचपी से स्नातक करने वालों को पदक और डिग्रियां दी गईं। समारोह में मुख्यातिथि ब्रिगेडियर डॉ. राजीव सेठी रहे।
विवि में वर्ष-2023-24 में आईयूएचपी से स्नातक करने वाले छात्रों को डिग्रियां दी गईं। स्नातक करने वाले टॉपरों को स्वर्ण और रजत पदक भी दिए। एमएससी रसायन विज्ञान, एमएससी गणित, बीएससी (गैर-चिकित्सा), बीएससी (मेडिकल), बीएससी (आईटी), बीसीए बीटेक, सीएसई बीटेक (सीई), डिप्लोमा इन ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल, एमबीए, एमकॉम, बीबीए, बीकॉम, बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी, बीए मानविकी, एलएलबी और भौतिक विज्ञान विषय में पीएचडी डिग्री दी गई।
विज्ञापन


इक्फाई ग्रुप के कुलपति ने बताया कि विवि में 1400 से अधिक छात्र अध्ययनरत हैं। 2023-24 के बैच में 560 छात्र उत्तीर्ण हुए। इनमें से 255 छात्रों ने 2023 में और 305 छात्रों ने 2024 में विभिन्न पाठ्यक्रमों को पूरा करने के बाद इस वर्ष स्नातक किया। एक छात्र ने पीएचडी डिग्री के लिए योग्यता प्राप्त की और 20 छात्रों को वर्ष 2023 के लिए स्वर्ण और रजत पदक प्रदान किए गए। 24 छात्रों को वर्ष 2024 के लिए स्वर्ण और रजत पदक दिए गए।
विज्ञापन

आईयूएचपी कुलपति प्रो. केशव शर्मा ने सभी छात्रों को इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए बधाई दी। विवि की अध्यक्ष शोभा रानी, वीआर शंकरा, पिल्लई के कुलपति प्रो. वीएन राजशेखरन, सदस्य सचिव, डॉ. पी वेंकटेश्वरलू और डॉ. दामोदर रेड्डी ने आईयूसीडी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें