फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के बंटवारे पर अर्की की दो पंचायतों में विवाद

Mon, 14 Mar 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अर्की सोलन
विज्ञापन
अर्की में पानी पर दो पंचायतों में ‌व‌िवाद गहराया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपमंडल अर्की के देवरा पंचायत के लोगों ने खुराडी नाला का पानी किसी और पंचायत को ले जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। धमकी दी है कि अगर इस मामले पर जल्द कार्रवाई न हुई तो लोग आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने को मजबूर होंगे। देवरा पंचायत की प्रधान अंजना ठाकुर की अध्यक्षता में लोगों ने एसडीएम अर्की एलआर वर्मा के माध्यम से इस विवाद पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


इसमें उठाऊ पेयजल योजना जखौली-मंजयाट के मुख्य स्रोत खुराडी नाला से पानी पलोग पंचायत को ले जाने का कड़ा विरोध किया। खुराडी नाला से सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग अर्की पलोग पंचायत के लिए भी पानी ले जा रहा है। देवरा पंचायत के लोगों का कहना है कि पहले ही उन्हें पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। अब पानी का बंटवारा होने से और परेशानी झेलनी पड़ेगी।

पंचायत देवरा की प्रधान अंजना ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र के लोग काफी सालों से पेयजल किल्लत झेल रहे हैं। कहा कि उठाऊ पेयजल योजना जखोली मंजयाट पंचायत के 11 गांवों को पानी दिया जा रहा है। इस योजना के शुरू होने से सभी गांवों का पानी मिल रहा था लेकिन जैसे-जैसे आबादी बढ़ती गई कुछ गांवों का पानी तीन दिन बाद आने लगा।
विज्ञापन


कहा कि विभाग को पहले भी इस समस्या के बारे में कई बार अवगत करवाया लेकिन कुछ नहीं हुआ। अंजना ठाकुर ने कहा कि  विभाग का ऐसा ही अड़ियल रवैया रहा तो पंचायत के लोग कोर्ट जाने और संघर्ष करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। कहा कि खुराडी नाला के मुख्य पेयजल स्रोत पर बोझ बढ़ने से उनकी पंचायत में पेयजल किल्लत और विकराल हो जाएगी। लिहाजा देवरा पंचायत के लोग इसका विरोध करते हैं।

इस अवसर पर बीडीसी सदस्य राकेश कुमार, उपप्रधान अमर सिंह ठाकुर, वार्ड सदस्य संतोष देवी, रीता देवी, तारा चंद, के अलावा जय सिंह ठाकुर, जगदीश चंद, जियालाल, हेमचंद, टेकचंद, राम स्वरूप, दिलाराम और बलदेव सिंह ठाकुर के अलावा पंचायत के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें