फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पार्टी को मजबूती देने पर चर्चा, ग्रामीण स्तर पर करेंगे बैठकें

Sun, 10 Nov 2024 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की कंडाघाट में आयोजित बैठक के दौरान सदस्य बनाते हुए। संवाद
विज्ञापन
विश्राम गृह कंडाघाट में हुई आम आदमी पार्टी की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। विश्राम गृह कंडाघाट में आम आदमी पार्टी की बैठक हुई, जिसमें दिल्ली में पार्टी की नीतियों का प्रचार व प्रसार करने और संगठन की कार्यकारिणी का हर गांव व कस्बे में विस्तार करने पर चर्चा हुई। पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने व दिल्ली जाकर सोशल मीडिया द्वारा प्रचार कर लोगों तक जनहितकारी कार्यों को पहुंचाने का संकल्प लिया गया। साथ ही ग्रामीण स्तर पर पार्टी को मजबूती देने के लिए बैठकें करने का भी निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर राजीव शर्मा ने बताया कि जनता के हित में विभिन्न मुद्दों पर सरकार से संपर्क व जन संवाद द्वारा जनता को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाएगा। चर्चा हुई कि वर्तमान केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा संविधान के विरुद्ध कार्य करने और मौलिक अधिकारों पर कुठाराघात का कार्य किया जा रहा है। इससे प्रतीत होता है कि अब यहां भी तालिबानी राज के आरंभ करने की शुरुआत हो रही है। सभी को ऐसे फरमानों का विरोध करना चाहिए। कहा कि जब से ये सरकार आई है तब से धर्म को खतरे में बताया जा रहा है। इस मौके पर सुशील पंवार व जतिन मुसाफिर ने पार्टी द्वारा किए गए विभिन्न जनहित कार्यों का ब्यौरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव शर्मा, प्रवेश भट्टी, आप नेता मोहन लाल, लीला दत्त शर्मा, यशोदा, अनुराधा, सूक्ष्म शर्मा, गगन भारद्वाज, संजीव व कंडाघाट क्षेत्र के विभिन्न आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें