फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में रामकथा की तैयारियों पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
साध्वी ऋतंभरा 24 से 30 अक्तूबर तक करेंगी प्रवचन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। खेड़ा में 24 से 30 अक्तूबर तक होने वाली 7 दिवसीय श्रीराम कथा की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की नालागढ़ जोन की बैठक हुई। बैठक में खेड़ा, कृपालपुर, नन्यू नालागढ़, रख राम सिंह, रड़ियाली, दत्तोवाल, फ्रेंड्स कॉलोनी और नगर के सभी नौ वार्डों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम में साध्वी ऋतंभरा भगवान राम की कथा का ममतामयी वाणी से वर्णन करेंगी। समिति के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने बताया कि कथा स्थल पर कार्य जारी है। कार्य कार्ड वितरण जल्द शुरू किया जाएगा। बैठक में हरबंस पटियाल ने कार्ड वितरण के लिए टीमों के गठन किया। चंद्रशेखर अवस्थी और बसंत शर्मा को टीमों के साथ समन्वय की जिम्मेदारी दी गई। संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि निकटवर्ती क्षेत्रों में लाउडस्पीकर से कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के चेयरमैन मास्टर सुरिंदर शर्मा ने भी बैठक में सुझाव दिए। बैठक में अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के अलावा चंद्रशेखर अवस्थी, बसंत शर्मा, पूर्व विधायक केएल ठाकुर, समाजसेवी श्रवण चंदेल, हंसराज चंदेल, रविंद्र ठाकुर, हरिओम संख्यांन, इंदु ठाकुर, आशिमा जैन, पूनम ठाकुर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें