फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एक बूथ पर पांच भाजपा के सदस्य बनाने पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सोलन मंडल की परिचय बैठक का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सोलन मंडल ग्रामीण की परिचय बैठक मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें विशेषतौर पर मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नंद राम कश्यप मौजूद रहे। बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों का परिचय हुआ और प्रदेश भाजपा की ओर से एक बूथ पर पांच सदस्य बनाए जाने पर संगठनात्मक चर्चा हुई। सभी बूथों पर पदाधिकारियों को संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया ताकि संगठन का कार्य सुचारू रूप से संपन्न किया जा सके। बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा सोलन ग्रामीण मंडल से महामंत्री विजय कश्यप व माया राम, उपाध्यक्ष सोमदत्त, कोषाध्यक्ष सौरभ पंवार, सचिव मोहन लाल, प्रेस सचिव उमा दत्त, कार्यकारिणी के सदस्य में प्रकाश चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें