फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ई-कचरा प्रबंधन, रसायन मुक्त जीवनशैली और मोटे अनाज पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पाइनग्रोव में ईको क्लब क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन,
विज्ञापन

जिले भर के स्कूलों से 100 ईको क्लब प्रतिनिधियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय ईको क्लब क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद द्वारा प्रायोजित और प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सोलन के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें सोलन जिले के विभिन्न सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों से आए 100 से अधिक ईको क्लब प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम में कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने पर्यावरणीय प्रदूषण से बचाव, सतत एवं सरल जीवनशैली अपनाने, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा एमसी पिरटा, उप जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा आरके पराशर विशेष रूप से मौजूद रहे। पाइनग्रोव स्कूल के प्रधानाचार्य संजय चौहान ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए पर्यावरणीय जागरूकता की दिशा में विद्यालय की प्रतिबद्धता को दोहराया। कार्यशाला में प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, रासायन-मुक्त जीवनशैली, ऊर्जा एवं जल संरक्षण, ई-कचरा प्रबंधन, पोषण के लिए मिलेट्स (मोटे अनाज) और औषधीय पौधों के उपयोग जैसे समसामयिक विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। यह कार्यशाला न केवल एक प्रशिक्षण मंच थी, बल्कि यह प्रतिभागी शिक्षकों व विद्यार्थियों को पर्यावरणीय नेतृत्व के लिए प्रेरित करने का माध्यम भी बनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें