फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर नालागढ़ में मंथन, बघेल ने ली कार्यकर्ताओं से राय

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ से जिलाध्यक्ष पद के लिए किसी पदाधिकारी या कार्यकर्ता ने नहीं भरा फाॅर्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र बघेल ने शनिवार को नालागढ़ में संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर मंथन किया। बघेल ने ढाना में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से जिलाध्यक्ष के नाम पर फीडबैक लिया। जितेंद्र बघेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर कोई जिलाध्यक्ष बनना चाहता है, तो वह फार्म भर सकता है। हालांकि, नालागढ़ से किसी भी कार्यकर्ता ने जिलाध्यक्ष पद के लिए फार्म नहीं भरा। संगठन को मजबूत करने की दिशा में कांग्रेस ने पहली बार जिलाध्यक्ष के चयन के लिए कार्यकर्ताओं की राय जानने की पहल की है। पर्यवेक्षक जितेंद्र बघेल ने हर एक कार्यकर्ता से अलग कमरे में बात की और उनकी व्यक्तिगत राय रिकॉर्ड की। यह रिपोर्ट अब हाई कमान को भेजी जाएगी, जो अंतिम फैसला लेगा। इस मौके पर नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से साफ कहा कि अगर उन्हें विधायक की कार्यप्रणाली पर कोई शंका हो, तो वे बेझिझक पर्यवेक्षक को बता सकते हैं। बघेल ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की योजनाओं से अवगत कराया और आने वाले पंचायत चुनावों के लिए अभी से तैयारी शुरू करने का आह्वान किया। इस दौरान पांवटा के विधायक किरनेश जंग, शिमला के पूर्व मेयर आदर्श सूद, ब्लाक अध्यक्ष हुसन चंद ठाकुर समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें