फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गुल्हाड़ी पंचायत में कबड्डी प्रतियोगिता 13 व 14 नवंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर(सोलन)।
विज्ञापन

गुल्हाड़ी में स्थानीय पंचायत एवं एवर शाइन क्लब गुल्हाड़ी की ओर से दो दिवसीय बाल दिवस समारोह एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पंचायत प्रधान गीता देवी और उपप्रधान गोवर्धन ने बताया कि 13 व 14 नवंबर को कबड्डी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ हुंडग पंचायत के प्रधान गोपाल सिंह ठाकुर करेंगे। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को बाल दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि जिला परिषद सदस्य धर्मपुर नेत्र अत्री विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों एवं युवाओं में उत्साह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें