फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में हिमकेयर बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण : शैलेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में पहले ही दम तोड़ रहीं स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन

सरकार ने निर्णय वापस नहीं लिया तो करेंगे उग्र आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भाजपा प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि सोलन समेत हिमाचल के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं पहले से ही दम तोड़ रही हैं। सुविधाओं के अभाव में लोगों को सस्ते और बेहतर इलाज का लाभ लेना टेढ़ी खीर बना हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उम्मीद कि किरण निजी अस्पताल थे जहां, हिमकेयर कार्ड चल रहा था। सरकार ने अब हिमकेयर कार्ड को निजी अस्पतालों में चलाने से इंकार कर दिया है। इस फैसले से हिमाचल की जनता को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेना और मुश्किल बना दिया है। हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए भी हिमकेयर कार्ड अब प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे में कांग्रेस ने आम जनता के साथ कुठाराघात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें