फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिला के निजी व सरकारी स्कूलों में गठित होगी आपदा सुरक्षा कमेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधकों को दिए निर्देश, सुरक्षा प्लान तैयार करना अनिवार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिला के 1064 प्राथमिक, माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में इस शैक्षणिक सत्र से आपदा प्रबंधन कमेटी का गठन और सुरक्षा प्लान तैयार करना अनिवार्य हो गया है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। जिला समन्वयक और जिला आपदा प्रबंधक पंकज धौंटा ने बताया कि स्कूलों को आपदा प्रबंधन प्लान में प्राकृतिक आपदा आने की स्थिति में विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, सुरक्षित स्थानों की पहचान और बचाव के साधनों का विवरण शामिल करना होगा। इसके साथ-साथ कमेटी के सदस्यों को सामाजिक और मानसिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए मॉकड्रिल भी आयोजित की जाएगी। जिला समग्र अधिकारी डॉ. राजेंद्र वर्मा ने कहा कि विभाग की टीम जल्द स्कूलों का निरीक्षण करेगी और सभी स्कूलों को इस योजना के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग की जाएगी। स्कूलों में इसके लिए बजट का प्रस्ताव भी भेजा गया है। इसके बाद शिक्षकों को प्रशिक्षण और आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें