नालागढ के विधायक हरदीप बावा ट्यूबवैल चालू करने से पहले भूमि पूजन कराते हुए- स्रोत- विभाग
नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने दी सौगात, 95 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने शनिवार को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार ट्यूबवेल का भूमि पूजन कर जनता को समर्पित किया। विधायक ने झाझरा-1, झझरा-2, कोटला व घरोटी में सिंचाई ट्यूबवेल का लोकार्पण किया। इन चारों ट्यूबवेल पर 2 करोड़ 45 लाख रुपये व्यय हुए हैं। इससे 95 हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई सुविधा होगी। विधायक हरदीप बाबा ने बताया कि इन क्षेत्रों में सिंचाई सुविधा न होने से लोगों की जमीन बंजर हो गई थी। अब यहां पर किसान नकदी फसलें भी उगा पाएंगे। विभाग की ओर से ट्यूबवेल के साथ-साथ वितरण लाइन भी बिछाई गई। इससे सैकड़ों किसानों को इसका फायदा मिलेगा। इस मौके पर उनके साथ ज्ञान सिंह, श्याम लाल, सुरेंद्र सिंह, भूपिंदर सिंह, पप्पू सिंह, पोला राम, जगजीत सिंह, मोहन सिंह, कमलजीत सिंह, महिंदर सिंह, सुजान सिंह, जीत राम, बलजीत सिंह भी उपस्थित रहे।