फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धुंदन स्कूल में आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल का आयोजन

विज्ञापन
धुंदन में मॉक ड्रिल के दौरान प्राथमिक उपचार एवं सुरक्षित निकासी का अभ्यास करते विद्यार्थी एवं ए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जागरूक करना था। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों और विद्यार्थियों ने भूकंप तथा आग लगने जैसी आपदा स्थितियों का अभ्यास किया। मॉकड्रिल में सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार और घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का प्रदर्शन हुआ। विद्यार्थियों और अध्यापकों ने सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार, चेतावनी एवं संचार समितियों का गठन किया। उन्होंने खोज एवं बचाव तथा परिवहन समितियों के साथ समन्वय से कार्य किया। विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य भारतेंदु भारद्वाज ने कहा कि ऐसी गतिविधियां जागरूकता बढ़ाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ये आपात स्थिति में सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करती हैं। आपदा प्रबंधन नोडल अधिकारी पारुल भाटिया और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू ने इसका मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें