फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दिव्यांग बच्चों ने बढ़ाया कुनिहार का मान, क्विज में दिखाया ज्ञान का दम

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर की क्विजाबिल प्रतियोगिता में गणपति एजुकेशनल सोसायटी के छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। कुनिहार के दिव्यांग छात्रों ने ज्ञान की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। क्विज वर्ल्ड संस्था की ओर से आयोजित क्विजबिल 2025-26 प्रतियोगिता में यहां के बच्चों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित की गई थी। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कुनिहार स्थित गणपति एजुकेशनल सोसायटी के दो दिव्यांग छात्र भरत शर्मा और चमन लाल ने वरिष्ठ श्रेणी में भाग लेकर विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रदेश स्तर पर इस कार्यक्रम का समन्वयन बिलासपुर की चेतना संस्था की ओर से किया गया। लगभग 20 विशेष बच्चों एवं संस्था के स्पेशल एजुकेटर ने इस प्रक्रिया को देखा और प्रतियोगिता से महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किए। संस्था के समन्वयक डॉ. रोशन लाल शर्मा ने इस जानकारी को साझा करते हुए बताया कि ऐसे आयोजन दिव्यांग बच्चों में आत्मविश्वास, ज्ञान और सामाजिक सहभागिता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजकों एवं सहभागी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें