फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: वोटरों के लिए बड़ी राहत, सोलन में शुरू हुआ राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1950

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 8 से रात 8 बजे तक मिलेगी सुविध,48 घंटे में होगा शिकायत का समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने सोलन जिले के मतदाताओं की सुविधाओं और शिकायतों के समाधान के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने घोषणा की कि जिले में अब राष्ट्रीय मतदाता हेल्पलाइन नंबर (1950) संचालित कर दिया गया है। मतदाता इस टोल-फ्री नंबर 1800-11-1950 के माध्यम से अपनी निर्वाचन संबंधी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे। यह हेल्पलाइन प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक संचालित रहेगा। कॉल लेने वाले सभी अधिकारी प्रशिक्षित होंगे, जो नागरिकों को निर्वाचन सेवाओं और प्रश्नों में सहायता प्रदान करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि नागरिकों की शिकायतों और प्रश्नों को राष्ट्रीय शिकायत सेवा पोर्टल (एनजीएसपी 2.0) के माध्यम से दर्ज और ट्रैक किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। नागरिक ईसीआईएनईटी प्लेटफॉर्म का उपयोग करके सीधे अपने संबंधित बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) से संपर्क कर सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, उपयोगकर्ताओं के समस्त अनुरोधों और शिकायतों को 48 घंटों के भीतर निपटाना सुनिश्चित किया जाएगा। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने जिले के सभी मतदाताओं से निर्वाचन संबंधी जानकारी, सुझावों और शिकायतों के लिए बुक-ए-कॉल बीएलओ और हेल्पलाइन नंबर 1950 सुविधाओं का उपयोग करने का आग्रह किया है ताकि त्वरित और पारदर्शी समाधान हो सके। शिकायतें complaintseci.gov.in पर ईमेल भी की जा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें