फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दाड़लाघाट में खस्ताहाल सड़क बनी परेशानी का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
बेतरतीब पार्क की गई गाडि़यों से हो रही है परेशानी
विज्ञापन

डॉ. मस्तराम ने मुख्यमंत्री सहित मंत्री को लिखा पत्र


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। दाड़लाघाट में खस्ताहाल सड़क के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की दयनीय स्थिति को लेकर हिमाचल संस्कृत अकादमी के पूर्व सचिव डॉ. मस्तराम शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, सीपीएस संजय अवस्थी और प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को पत्र लिखा है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर अधिक यातायात की आवाजाही होने और सड़क के किनारे बेतरतीब पार्क की गई गाडि़यों की वजह से पैदल चलने वाले राहगीरों को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यहां हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दाड़लाघाट में जहां पर नया बस अड्डा बन रहा है, उसके पास सड़क पर भारी गड्ढे बन गए हैं। लोअर हिमाचल से विधायक और मंत्री यहीं से आवाजाही करते हैं, मगर कोई इस पर ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि इस सड़क को पक्का करने की जरूरत है, क्योंकि यहां पर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों को अब पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि सड़क के किनारे पैदल चलने का मार्ग अलग से बनना चाहिए। इसके अलावा विभाग सड़क की पूरी भूमि को अधिग्रहण कर उसे चौड़ा करें ताकि यहां दुर्घटनाएं न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें