फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ एसडीएम कार्यालय के पास जर्जर भवन, बड़े हादसे का खतरा

Sun, 19 Jul 2026 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ के डाक्यूमेंट राइटर भवन की छत से गिरा पलस्तर
विज्ञापन

56 साल पुराने भवन को मरम्मत की है शीघ्र जरूरत
एचआर धीमान
नालागढ़(सोलन)। उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय के साथ स्थित दस्तावेज लेखक (डॉक्यूमेंट राइटर) भवन की हालत बेहद खराब है। छत से पलस्तर लगातार गिर रहा है और सरिए बाहर निकल आए हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा है। वर्ष 1970 में बने इस भवन में प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपने काम के लिए आते हैं। दस्तावेज लेखक और नोटरी इस भवन में बैठते हैं, जहां सुबह से ही न्यायालय से संबंधित कार्य कराने वाले लोग पहुंचने लगते हैं। बरसात में छत पर पानी जमा होने से भवन के लैंटर को और अधिक खतरा पैदा हो जाएगा। भवन की जर्जर हालत को देखते हुए इसकी तत्काल मरम्मत की मांग की जा रही है। छत से लगातार पलस्तर गिरने से यहां काम करने वाले दस्तावेज लेखकों को भी दिक्कतें आ रही हैं। कई बार टाइप करते समय ऊपर से सीमेंट और रेत गिरता है।

इनसेट
अधिवक्ता सहर शर्मा ने बताया कि यह उपमंडल अधिकारी कार्यालय का प्रवेश द्वार है और बाजार से आने वाले लोग यहीं से गुजरते हैं। इसे ठीक करवाना चाहिए।
इनसेट
दस्तावेज लेखक संजय राणा ने बताया कि पलस्तर गिरने से उन्हें काम करने में परेशानी होती है। इस भवन की आज तक मरम्मत नहीं करवाई गई है, प्रशासन हादसे का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
दस्तावेज लेखक वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि स्थानीय प्रशासन को इसकी खराब हालत से अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक मरम्मत नहीं हुई है।
इनसेट
वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश घई ने कहा कि इस गलियारे में एक दर्जन दस्तावेज लेखक और नोटरी बैठते हैं, जिनके पास दर्जनों लोग काम कराने आते हैं। एक समय में इस भवन में 50 से अधिक लोग होते हैं। अगर कोई बड़ा हादसा होता है तो उसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन


प्रशासन का आश्वासन
इस संबंध में उपमंडल अधिकारी नरेंद्र आहलुवालिया ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) को भवन की मरम्मत का एस्टीमेट तैयार करने को कहा जाएगा। आहलुवालिया ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस भवन की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें