फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भाषण में दीक्षिता, निबंध लेखन में दिव्या ने हासिल किया प्रथम स्थान

विज्ञापन
भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के मेधावी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
सोलन में हिन्दी पखवाड़े पर प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन
विज्ञापन

जिले के 26 विद्यालयों के 78 विद्यार्थियों ने लिया प्रतियोगिता में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला भाषा अधिकारी कार्यालय सोलन की ओर से वीरवार को हिंदी पखवाड़ा-2026 के अवसर पर कला केंद्र, कोठों में विभिन्न हिंदी भाषी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में जिले के 26 विद्यालयों के लगभग 78 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें भाषण, निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं शामिल थीं।
भाषण प्रतियोगिता में ‘जनभाषा और राजभाषा के रूप में हिंदी की दशा और दिशा’ तथा ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता और हिंदी भाषा का भविष्य’ जैसे विषयों पर प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिंदी साहित्य और व्याकरण से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में बलदेव ठाकुर, शंकर वशिष्ठ और प्रेमलाल गौतम ने निर्णायक की भूमिका निभाई। निबंध लेखन प्रतियोगिता में रोशन जसवाल और दमन अहूजा निर्णायक रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गौरव शर्मा निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। मंच संचालन अमरजीत ने किया।

इनसेट
यह बने विजेता
भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोज आंजी की दीक्षिता ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन की ऐंजल पेजंटा ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला की मन्नत ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोज आंजी की दिव्या ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा सोलन की वीरा ने द्वितीय और राजकीय उच्च विद्यालय कनाह की स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दयानंद आदर्श विद्यालय सन्नी साइड के रोहिन गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया। राजकीय उच्च विद्यालय गलानग की विजय कुमारी ने दूसरा और राजकीय छात्र माध्यमिक विद्यालय सोलन के अरमान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जौणाजी की तृप्ता कौंडल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विजेताओं को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें