फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दीक्षांत मिस्टर, भावना के सिर सजा मिस फ्रेशर खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
वीएसएलएम कॉलेज चंडी में बीएड और डीएलएड के नए प्रशिक्षुओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन
विज्ञापन

पहाड़ी नाटी और भंगड़े पर जमकर थिरके विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। वैद्य शंकर लाल मेमोरियल अध्यापक शिक्षण महाविद्यालय चंडी में सत्र 2025-27 के बीएड और डीएलएड प्रशिक्षुओं के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजे इस समारोह में दीक्षांत को मिस्टर और भावना को मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया। समारोह के मुख्यातिथि कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव चंद्र मोहन शर्मा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रशिक्षुओं की ओर से प्रस्तुत सरस्वती वंदना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिससे पूरा सभागार भक्तिमय हो उठा। इसके बाद नए और पुराने छात्रों के बीच परिचय सत्र और सांस्कृतिक स्पर्धाओं का दौर चला। पार्टी का मुख्य आकर्षण प्रशिक्षुओं की रैंप पर की गई मॉडलिंग रही। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने पंजाबी भंगड़ा, हिंदी फिल्मी गीतों पर नृत्य, पहाड़ी गिद्दा और पारंपरिक हिमाचली नाटी की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मॉडलिंग में उपविजेता रहे प्रशिक्षु अभिषेक और मोनिका को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान
मुख्यातिथि चंद्र मोहन शर्मा ने अपने संबोधन में प्रशिक्षुओं को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और समाज में व्याप्त बुराइयों, विशेषकर नशे से दूर रहने का आह्वान किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य राजमणि शर्मा ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें