फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: खो-खो प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाले दीक्षांत को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में छात्र दीक्षांत के सम्मान के लिए सोमवार को प्रातः कालीन सभा के दौरान एक सूक्ष्म समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के शारीरिक शिक्षा अध्यापक जय प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्र दीक्षांत ने हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो खेल में जिला सोलन का प्रतिनिधित्व किया। दीक्षांत ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहले तीन स्थानों में जगह बनाकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से विद्यालय लौटने पर छात्र दीक्षांत का हार पहनाकर अभिनंदन किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। विद्यालय के मुख्याध्यापक पीसी बट्टू व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हेमचंद शर्मा ने दीक्षांत और उनके कोच जय प्रकाश को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें