फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: डिजिटल क्रॉप सर्विस के माध्यम से किसानों को मिलेगी सुविधा, फसल की होगी जियो टैगिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
एलईडी स्क्रीन में किसानों को मिल सकेगी कृषि विभाग की योजनाओं की सूचना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कृषि विभाग ने किसानों को अधिक सुविधा और लाभ पहुंचाने के लिए डिजिटल क्रॉप सर्विस शुरू कर दी है। विभाग की ओर से फसलों की जियो टैगिंग की जा रही है। खसरा नंबर के माध्यम से यह टैगिंग की जा रही है, जिससे आने वाले समय में किसानों को फसलों की जानकारी और उनकी देखभाल में आसानी होगी। जियो टैगिंग के साथ ही किसानों की फसल का पूरा डाटा उपलब्ध होगा, जिससे विभाग और किसान दोनों को फसल की प्लानिंग और मार्गदर्शन करना आसान होगा। इसके अलावा, सोलन में कृषि विभाग ने एलईडी स्क्रीन भी स्थापित की है। इस स्क्रीन के माध्यम से किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं, फसल सुरक्षा उपायों और बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। विभाग के उपनिदेशक डॉ. देवराज कश्यप ने बताया कि पहले बजट की कमी के कारण जागरूकता कैंप सीमित रहते थे और योजनाओं की जानकारी सभी किसानों तक नहीं पहुंच पाती थी। अब एलईडी स्क्रीन के माध्यम से यह समस्या दूर होगी और किसानों को योजनाओं का लाभ सीधे मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें