फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्रवासी बच्चों के लिए खोले गए शिक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेगी डाइट की टीम

Thu, 23 Nov 2023 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्तमान में पांच केंद्रों पर 131 बच्चों को किया जा रहा शिक्षित
विज्ञापन

आयु के हिसाब से बच्चों को स्कूलों में दिलवाया जाएगा दाखिला
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। डाइट सोलन की ओर से प्रवासी बच्चों के लिए खोले गए शिक्षा केंद्रों का टीम निरीक्षण करेगी। इस दौरान टीम केंद्र में बच्चों का भौतिक सत्यापन भी करेगी। इससे पहले टीम ने कामली केंद्र का भी निरीक्षण किया था। जिसकी रिपोर्ट संतोषजनक पाई गई। इस केंद्र पर 31 प्रवासी बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जिसमें से कुछ बच्चों को जल्द शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कूल भेजने की तैयारी की जा रही है।
जानकारी के अनुसार जिला के रामशहर, धर्मपुर और नालागढ़ शिक्षा खंड में कुल पांच केंद्र चल रहे हैं। जिसमें शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए 131 विद्यार्थियों का चयन किया गया। समग्र शिक्षा के तहत शिक्षा से वंचित बच्चों को चिह्नित कर विद्यालयों में उम्र के हिसाब से दाखिला दिलाया जाएगा। बच्चों को किस स्कूल में कौन सी कक्षा में दाखिला कराया गया है, इसका रिकार्ड समग्र शिक्षा के प्रबंधक पोर्टल पर अपलोड करना होता है। जिसमें उम्र के हिसाब से कक्षाओं में दाखिला दिलाया जाएगा। यदि बच्चा दस साल का है और उसका कभी स्कूल में दाखिला नहीं हुआ। ऐसी स्थिति में भी उसे उम्र के हिसाब से कक्षा पांच में प्रवेश दिया जाएगा। इससे पहले उसे शिक्षा केंद्रों पर उसकी कक्षा के लिए प्रशिक्षित भी किया जाएगा। जिसमें बच्चों को शिक्षा देने के लिए स्कूलों में नोडल शिक्षक तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डाइट सोलन प्राचार्य डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि प्रवासी बच्चों को शिक्षा देने के लिए खोले गए केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा। जिसमें बच्चों का भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें