फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कुणी पुल के पास ट्रक से डीजल चोरी, कुंडा तोड़कर सारा तेल ले उड़े चोर

Sat, 12 Sep 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
कुनिहार-नालागढ़ मार्ग पर सड़क किनारे खड़े वाहन को बनाया निशाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। कुनिहार-नालागढ़ मार्ग पर कुणी पुल के समीप अंधेरे में बेखौफ चोरों ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक की तेल की टंकी का कुंडा तोड़कर सारा डीजल चुरा लिया। घटना की जानकारी सुबह मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित ट्रक मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गांव सियारी (कुणी पुल) निवासी प्रीतम सिंह अपना ट्रक लेकर रोपड़ गए थे। वह रात करीब 11 बजे वापस लौटे और ट्रक को अपने घर के पास कुणी पुल के समीप सड़क किनारे खड़ा कर घर चले गए। सुबह जब वह ट्रक के पास पहुंचे तो तेल की टंकी का कुंडा टूटा हुआ देखकर हैरान रह गए। जांच करने पर टंकी पूरी तरह खाली मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की वारदात के बाद स्थानीय निवासियों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि सुनसान जगह का फायदा उठाकर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। मुख्य मार्ग पर हुई इस घटना से पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रात के समय क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और चोरों का जल्द से जल्द सुराग लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें