फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू में डायरिया मामले आने पर पानी के चार सैंपल भरे

Sun, 14 Apr 2024 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
ईएसआई अस्पताल में पर्ची काउंटर पर रविवार को लगी कतारें। संवाद
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए भेजा कंडाघाट
विज्ञापन

आगामी दिनों में आएगी रिपोर्ट, तभी होगा खुलासा
कौशल्या खड्ड से उठाया जाता है पानी, हिमुडा करता है वितरण
एमएम भंडारी
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में डायरिया के मामले आने के बाद स्वास्थ्य महकमे ने कमर कस ली है। परवाणू के अलग-अलग जगहों से पानी के चार सैंपल लिए गए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजा गया है। जहां से आगामी दिनों में रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंचेगी। रिपोर्ट आने के बाद ही डायरिया के फैलने के कारणों का पता चल सकेगा। वर्तमान में परवाणू के सेक्टर-एक से ज्यादा मामले आने के बाद वहां चार जगहों से सैंपल लिए गए हैं। इनमें सेक्टर-एक में नगर परिषद परवाणू के बाहर लगे पानी के कूलर से सैंपल लिया है। बताया जा रहा है कि आसपास क्षेत्र के लोग यहीं से पानी ले जाते हैं और सेवन करते हैं।
जबकि दूसरा सैंपल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लगे पानी के नल से लिया गया है। तीसरा सैंपल कामली गांव में लगे हिमुड़ा के फिल्टरेशन टैंक और चौथा सैंपल हिमुड़ा की वाटर सप्लाई से लिया है। इन सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आगामी चार दिन में विभाग के पास पानी की रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन

गौर रहे कि नगर परिषद परवाणू क्षेत्र में पानी का वितरण हिमुडा की ओर से किया जाता है। हिमुडा कौशल्या खड्ड से पानी की लिफ्टिंग करता है और शहरवासियों को देता है। लेकिन बीते दिनों से परवाणू में डायरिया से पीड़ित होकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की भी लगातार चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। परवाणू क्षेत्र में उद्योगों में कार्य करने वाले प्रवासी मजदूर भी रहते हैं। जो सार्वजनिक नल के पानी का प्रयोग करते हैं। हालांकि मामलों को बढ़ता देख पानी की सैंपलिंग कर दी गई है।

इनसेट
ईएसआई अस्पताल परवाणू में पिछले कुछ दिनों से उल्टी, दस्त और बुखार के मामले आ रहे हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग चार जगहों से पानी के सैंपल भर दिए हैं। जिन्हें जांच के लिए कंडाघाट प्रयोगशाला भेजा गया है। आशा वर्कर घर-घर जा कर लोगों को जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन

डॉ. कविता शर्मा
खंड चिकित्सा अधिकारी, धर्मपुर

इनसेट
समय-समय पर पानी के सैंपल भरे जाते हैं और जांच करवाई जाती है। कुछ समय पहले भी पानी के सैंपल भरे गए थे। जो पूरी तरह से सही पाए गए हैं।
-गिरीश शर्मा
अधिषाशी अभियंता, हिमुडा परवाणू

इनसेट
रोजाना अस्पताल में 35-40 मामले डायरिया के आ रहे हैं। इस बारे उच्चाधिकारियों को भी अवगत करवाया गया है। समय पर उपचार अस्पताल में दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मुस्तैदी से कार्य कर रही है।
-डॉ. ज्योति
कार्यकारी अधिकारी, ईएसआई अस्पताल परवाणू

ईएसआई अस्पताल में पर्ची काउंटर पर रविवार को लगी कतारें। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें