फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी के प्रेमी ने की थी पति की हत्या

विज्ञापन
Dhyarighat murder case : lover shot husband in connivance with wife after illicit affair
विज्ञापन
सोलन। जिला मुख्यालय के साथ एनएच पर ध्यारीघाट में टैक्सी चालक की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर परत दर परत साजिश का खुलासा किया है। इस हत्या के पीछे मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंध कारण रहे हैं। पत्नी और उसके प्रेमी ने ही हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन

प्रेमी ने कालका-शिमला एनएच पर ध्यारीघाट के समीप टैक्सी चालक बशीर खान की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रेमी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मृतक की पत्नी भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगी।
जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी के मुख्य आरोपी शारिख खान के साथ करीब पिछले दो वर्षों से अवैध संबंध थे। इस बीच पत्नी ने पति की हत्या की साजिश प्रेमी के साथ रची और मृतक टैक्सी चालक को मौत के घाट उतारने के लिए दिल्ली से शिमला ले जाने का प्लान तैयार किया।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी ने दिल्ली से शिमला के लिए मृतक की टैक्सी बुक की। इसके बाद वे दोनों शिमला के लिए रवाना हो गए। 26 अक्तूबर को कालका-शिमला एनएच पर ध्यारीघाट के समीप आरोपी ने टैक्सी चालक की देसी कट्टे से गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।
महिला की भी होगी गिरफ्तारी
एसपी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की अन्य आरोपी मृतक की पत्नी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें