फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: खनलग में धारढूधार मेले का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अर्की(सोलन)। अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खनलग में एक दिवसीय मेला धारढूधार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सतीश कश्यप मुख्यातिथि जबकि खंड विकास अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर विशेष तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया।मेला कमेटी की ओर से उन्हें शॉल, टोपी व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। सतीश कश्यप ने इस अवसर पर मेला कमेटी को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की और विधायक संजय अवस्थी की ओर से कबड्डी मैट दिलवाने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष सीमा शर्मा, रोहांज जलाना पंचायत प्रधान सुनीता गर्ग, सुशील पाठक समेत मेला कमेटी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें