धर्मपुर स्कूल मे युवा सांसद का स्वागत करते
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर में खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। नीलम नेगी, गीता पुंडीर के दिशा निर्देशन में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर के विद्यार्थियों ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने हुनर और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस जीत का श्रेय विद्यालय प्रधानाचार्य के सहयोग नीलम नेगी के अथक प्रयास और समस्त शिक्षकों को जाता है। जिन्होंने अपना कीमती समय देकर इसे सफल बनाने में योगदान दिया। प्रधानाचार्य डाॅ. सुनील पाल ने नीलम नेगी और प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी तरह अपने योग्यताओं को प्रदर्शित कर कामयाबी हासिल करने की प्रेरणा दी। विद्यालय के वैभव ओली का चयन भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।