फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सेंसीवाला गांव पोषण पर जागरूक की महिलाएं

विज्ञापन
बरोटीवाला के सेंसीवाला में आयोजित कार्यक्रम में गोद भराई का कार्यक्रम करते हुए बाल विकास विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला (सोलन)। बाल विकास विभाग के सहयोग से चलाए जा रहे कार्यक्रम सुरक्षित मातृत्व एवं बाल स्वास्थ्य परियोजना के तहत सेंसीवाला गांव पोषण माह मनाया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ बरोटीवाला पंचायत के प्रधान हंसराज कैंथ ने किया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर सरोज शर्मा ने बताया पोषण हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सही पोषण हमें अनेक बीमारियों से बचाता है। इस मौके पर पांच महिलाओं की गोद भराई की गई व तीन बच्चों को अन्नप्राशन करवाया। इन बच्चों को उपहार भी दिए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोटीवाला से आई स्वास्थ्य कार्यकर्ता सोना पटियाल व आशा कार्यकर्ताओं ने सभी महिलाओं का शुगर, एचबी व स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की। इस दौरान आंगनबाड़ी व संस्था के कार्यकर्ता बबिता, दीक्षा, सुरभी, सुमन, पूनम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें