राजकीय उच्च विद्यालय ढकरियाणा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि ढकरियाणा स्कूल में जल्द ही एक और कमरे का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा लोगों की डिमांड पर उन्होंने सोलन जाने वाली बस को बाया ढकरियाणा चलाने के आदेश भी दिए।
स्कूल के हेडमास्टर दलीप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने भांगड़ा, नाटी, गिद्दा, पहाड़ी गीत और हरियाणवी डांस समेत कई आकर्षक कार्यक्रम पेश किए।
विधायक राम कुमार चौधरी ने बच्चों के कार्यक्रम की सराहना की और ईनाम वितरित किए। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य रमा ठाकुर, प्रधान ढकरियाणा कुलवंत सिंह कंवर, हरिपुर संडोली के प्रधान भाग सिंह चौधरी, उपप्रधान रामेश्वर मेहता, पूर्व प्रधान लक्ष्मण चौधरी, बीडीसी शकुंतला देवी, गोपाल सिंह एसएमसी प्रधान, जयपाल, राजिंद्र कुमार, सोहनलाल वर्मा, राजेश कुमार, रमा मेहता, इंद्र सिंह, मदन लाल, सुरजीत चौधरी, सरूप सिंह मेहता, ललित शर्मा, राजिंद्र सिंह कंवर, गुरमीत सिंह, मास्टर भीम सिंह, ध्यान सिंह, लाल सिंह, राजेंद्र पप्पी, दिलीप सिंह, प्रदीप कुमार और प्रवीण कुमार समेत अनेक लोग मौजूद रहे।