फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दभोटा के युवकों ने जीता मंधाला का कबड्डी कप

Tue, 14 Mar 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो, नालागढ़, सोलन
विज्ञापन
बरोटीवाला के मंधाला में दुर्गा स्पोर्ट्स क्लब के सौजन्य से आयोजित मंधाला कबड्डी कप का खिताब दभोटा की टीम ने जीत लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरोटीवाला के मंधाला में दुर्गा स्पोर्ट्स क्लब के सौजन्य से आयोजित मंधाला कबड्डी कप का खिताब दभोटा की टीम ने जीत लिया। इस टीम ने मंधाला को शिकस्त दी। विजेता टीम को 51 हजार तथा उपविजेता को 41 हजार की राशि तथा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के 60 किलोग्राम वर्ग में सोनीपत ने जींद (हरियाणा) की टीम को हराया। विजेता टीम को 15 हजार और उपविजेता को 11 हजार देकर पुरस्कृत किया। 40 किलोग्राम वर्ग में राजपुरा ए ने राजपुरा बी को हराकर खिताब जीता। क्लब प्रधान प्रवीण मेहता, गुरविंद्र मेहता और पद्म सिंह मेहता ने बताया कि इस कप में लगभग 36 से अधिक टीमों ने भाग लिया।

  समापन समारोह में पूर्व विधायक विनोद चंदेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर ईनाम बांटे तथा आयोजकों को 5100 रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट की। वरिष्ठ भाजपा नेता हंसराज चंदेल और परमजीत पम्मी ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए टीमों को ईनाम बांटे तथा 5100-5100 रुपये की राशि आयोजकों को भेंट की। कोटियां के हंसराज मेहता ने 11 हजार रुपये और झाड़माजरी के निशांत ठाकुर ने भी 11 हजार की राशि भेंट की।
विज्ञापन


देसराज सरपंच ने 6100 रुपये, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष हरदीप ठाकुर ने 5100 रुपये, बलविंद्र ठाकुर ने 5100 रुपये, कुलदीप चौधरी ने 5100 रुपये, उपप्रधान राजीव नेगी ने 5100 रुपये, सुनील ठाकुर बद्दी ने 5100 रुपये, भागचंद शर्मा ने 5100 रुपये, बीरसिंह बीडीसी मेंबर ने 3100 रुपये, श्रवण चंदेल ने 2100 रुपये, बलजीत नेगी ने 1100 तथा लोकेश दत्ता ने एक हजार रुपये मौके पर आयोजकों को दिए। क्लब के आयोजकों ने सहयोग देने के लिए मुख्य अतिथि और अन्य लोगों का आभार जताया।

इस अवसर पर कबड्डी स्टार अजय ठाकुर, क्लब के प्रधान प्रवीण मेहता, जसवंत ठाकुर, हंसराज चंदेल, बलवीर ठाकुर, बलविंद्र ठाकुर, स्वर्ण मेहता, माधोराम मेहता, महेश नेगी, रामसिंह मेहता, श्रवण चंदेल, पद्म सिंह मेहता, बलजीत नेगी, लोकेश दत्ता, हरनेक ठाकुर, गुरमीत ठाकुर, अवतार सिंह मेहता, प्रेम गांधी, अशोक नेगी, नवीन, नीतिश, खुशीराम, नरेश मेहता बगुवाला, प्रकाश सनेड़, दीपू पंडित, दलीप काला, मेहर सिंह और कुलवंत चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें