फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चरस का आरोपी ढाबा संचालक चार मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा

Tue, 25 Apr 2023 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की(सोलन)। अर्की में चरस के आरोपी ढाबा संचालक को अदालत ने 11 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ढाबा संचालक से पुलिस ने 138 ग्राम चरस बरामद की थी।
विज्ञापन

गौर रहे कि दाड़लाघाट पुलिस कर्मी शिमला मंडी मार्ग मे गश्त पर थे। इस दौरान उन्हे सूचना मिली कि दाड़ला मोड के नजदीक नवगांव रोड पर वैष्णव भोजनालय का मालिक अपने भोजनालय में मादक पदार्थ चरस आदि बेचने व खरीदने का अवैध कारोबार करता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त भोजनालय की तलाशी शुरू की। इस दौरान भोजनालय में 138 ग्राम मादक पदार्थ चरस बरामद किया गया। जिस पर मुकदमा दर्ज कर ढाबा चालक को गिरफ्तार किया गया।। उधर, डीएसपी संदीप शर्मा ने कहा कि आरोपी को चार मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें