फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग की दबिश से हड़कंप

Sat, 25 Jun 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो, अरकी सोलन
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग ने अर्की के विभिन्न स्थानों पर दबिश देते हुए घरेलू गैस के दुरुपयोग के मामले पकड़े हैं। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग ने अर्की के विभिन्न स्थानों पर दबिश देते हुए घरेलू गैस के दुरुपयोग के मामले पकड़े हैं। कारोबारियों को चेतावनी देते हुए जुर्माना भी ठोका है। इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा अर्की तहसील के विभिन्न स्थानों पर रसोई गैस दुरुपयोग के आधा दर्जन से अधिक मामलों में 12 हजार रुपये जुर्माना वसूला। निरीक्षक श्याम भाटिया ने निरीक्षण संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि 27 निरीक्षण किए गए जिनमें होटलों-ढाबों में रसोई गैस दुरुपयोग करने पर ढाबा मालिकों से 7 सिलेंडर जब्त किए तथा चेतावनी दी गई।

कहा कि विभागीय निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान कई लोग सरकारी कार्य में व्यवधान डालने का प्रयास करते हैं। इनके खिलाफ पुलिस कार्यवाही की जा सकती है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे खाद्य वस्तुएं खरीद के समय मूल्य सूचि तथा सामान की गुणवता जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें