फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: देवव्रत यादव बने भारत विकास परिषद बद्दी शाखा के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रांत महासचिव दीप कुमार की देखरेख में सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा के चुनाव मंगलवार को आयोजित किए गए। इसमें देवव्रत यादव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। प्रांत महासचिव दीप कुमार आर्य की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह चुनाव हुए। इसमें सबसे पहले पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया। उसके बाद नए पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।
विज्ञापन

चुनाव में सौरभ श्रीवास्तव को महासचिव, राकेश यादव को कोषाध्यक्ष, कमल चंद को संस्कार का संयोजक, दीपक ठाकुर को संपर्क का संयोजक, सोनू बंसल को सेवा का संयोजक, राधा गोबिंद मंत्री को पर्यावरण संरक्षण का संयोजक और रेखा भारद्वाज को महिला संयोजक चुना गया। इसके अलावा सीडी मिश्रा को मुख्य सलाहकार, एमएम ग्रोवर को चीफ पैटर्न और रमेश चंद वर्मा को पैटर्न चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें