फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चूहूवाल में श्रीकृष्ण की लीलाओं से भक्त हुए मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
चूहूवाल में कथा का रसास्वादन करते श्रद्धालु - फोटो : भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध करते आप के पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़। नालागढ़ के पास स्थित चूहूवाल शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन व्यास पीठ आचार्य राकेश गर्ग ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। आचार्य ने बताया कि जब कंस को पता चला कि उसका काल गोकुल में जन्म लेने वाले बच्चों में है, तो उसने अष्टमी की रात को सभी बच्चों को मारने के लिए राक्षसी पूतना को भेजा। पूतना ने भेष बदलकर भगवान कृष्ण को जहरीला दूध पिलाने का प्रयास किया, लेकिन बाल कृष्ण ने पूतना के प्राण हर दिए। इसके बाद कंस ने वकासुर नामक राक्षस भेजा, जिसने विशाल बगुले का रूप धारण करके कृष्ण को मारने की कोशिश की, लेकिन कृष्ण ने उसे भी परास्त किया। कथा का समापन 16 फरवरी को होगा, जिस दिन मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें