बाजार हुआ शिवमय, भजन कीर्तन करते चले श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। शिवरात्रि से पहले बुधवार को नालागढ़ बाजार में भगवान शिव की बरात धूमधाम से निकाली गई। शुभारंभ घट्टी वाले श्रीदुर्गा मंदिर से हुआ, जो पुराने बाजार, पुराने बस स्टैंड, कालका चौक से होते हुए नए बाजार से होकर वापस घट्टी वाले मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान शहर पूरी तरह शिवमय हो गया। शिव बरात में विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियां भी शामिल थीं। साथ में शिवभक्त भजन कीर्तन करते हुए चल रहे। जगह-जगह लोगों ने बरात के स्वागत में जलपान की व्यवस्था की हुई थी। शोभा यात्रा पर ड्रोन से पुष्प वर्षा भी की गई।
इस दौरान यात्रा में अमन पूरी, महेश गौतम, सौरभ धीमान, दिवरान बेदी, संजीव भारद्वाज, राजेश कुमार, बलदेव मल्होत्रा, शशि कौशल, भारतेंद्र बसाई, संजीव भरावा, बलविंद्र बिंदु, सत्यव्रत दुर्वासा, नीरज शर्मा, राजेश रामा, चंद्र शेखर प्रिंस, तीर्थ राम शर्मा, रमन गौतम सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।