संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। श्याम परिवार ट्रस्ट की ओर से पुराने बस स्टैंड पर बाबा का संकीर्तन आयोजित किया। भजन संकीर्तन शाम 5:00 बजे विधिवत पूजा के साथ शुरू हुई। शुरुआत में गायक जतिन जिंदल ने श्याम भजन गाकर खूब समां बांधा। वहीं अंजलि द्विवेदी ने अपने भजनों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। रात को बाबा को भोग लगाने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।