ज्ञान विज्ञान समिति ब्लॉक ईकाई कंडाघाट का अधिवेशन के दौरान मौजूद सदस्य। स्रोत : समिति
कंडाघाट में किया इकाई की कार्यकारिणी का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। ज्ञान विज्ञान समिति ब्लॉक इकाई कंडाघाट का अधिवेशन वीरवार को राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष उर्मिला ठाकुर, गुलाब सिंह नामधारी और जयंत शर्मा की विशेष उपस्थित में आयोजित किया गया। इसमें ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, लायक राम ठाकुर और निशा ठाकुर उपाध्यक्ष, रमेश ठाकुर सचिव, मीनाक्षी चौहान और हरबंस ठाकुर सहसचिव चुने गए। इसके अलावा हरदीप ठाकुर कोषाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। जयंत शर्मा, सीता ठाकुर, सत्या ठाकुर, कुसुम शर्मा, सुमन ठाकुर, अंजू राठौर, कलीराम, प्रोमिला, ममता, रचना ठाकुर, सुषमा शर्मा कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। प्रेम कुमार विशेष सलाहकार, मीडिया प्रभारी कृष्ण भान बनाए गए। अधिवेशन में समिति के खंड की गतिविधियों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। समिति के उद्देश्य, स्थापना, राष्ट्रीय प्रांतीय स्तर से ब्लॉक और गांव स्तर पर संगठन के स्वरूप की जानकारी दी।