बाडूबाड़ा देव प्रांगण में आयोजित शिव महापुराण कथा में उपस्थित श्रद्धालु।
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट। श्री बाडूबाड़ा देव प्रांगण में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन कथावाचक आचार्य हरि महाराज ने श्रद्धालुओं को शिव भक्ति, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों का महत्व बताया। उन्होंने गणेश और कार्तिकेय के प्रसंग के माध्यम से माता-पिता के सम्मान का संदेश दिया। आचार्य ने कहा कि भगवान शिव का स्मरण जीवन में सकारात्मकता और आत्मिक शांति प्रदान करता है। कथा के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।