फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अधिकारियों के नदारद रहने से नहीं हो पाई विकास योजना तैयार

Thu, 22 Jun 2023 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नालागढ़ में ब्लाक पंचायत डेवेलेपमेंट प्लालिंग की बैठक में भाग लेते हुए बीडीसी सदस्य। संवाद
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ पंचायत समिति की बैठक में विभागों के अधिकारी न आने से कोई भी योजना तैयार नहीं हो पाई। बैठक में प्रस्ताव पारित कर सभी विभागों के प्रभारियों को इसी सप्ताह अपने अपने विभाग की योजना पंचायत समिति को भेजने के आदेश दिए गए हैं। बुधवार को नालागढ़ में हुई पंचायत समिति विकास योजना की बैठक में बागवानी, वन और तहसील वेलफेयर के अलावा किसी भी विभाग का अधिकारी नहीं आया। इससे अन्य विभागों से संबंधित योजनाओं पर चर्चा नहीं हो पाई। पंचायत समिति अध्यक्ष सुमन बंसल की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीडीसी सदस्य तो पहुंचे लेकिन कृषि, लोनिवि, जल शक्ति विभाग समेत दो दर्जन विभागों को प्रतिनिधि बैठक से नदारद रहे।
विज्ञापन

बागवानी विभाग के उद्यान अधिकारी ने दभोटा में अमरूद के बागीचा लगाने की योजना बताई। वहीं कल्याण विभाग ने जमा दो के बाद छात्रों को दिए जाने वाले कंप्यूटर प्रशिक्षण के बारे में बात की। बीडीसी अध्यक्ष सुमन बंसल ने कहा कि इस महत्वपूर्ण बैठक में विभागीय अधिकारियों का न पहुंचना यह दर्शाता है कि यहां के विभागीय अधिकारी क्षेत्र का विकास नहीं चाहते। जबकि सरकार के आदेश हैं कि कोई भी प्रपोजल सीधे नहीं लिया जाएगा, जब तक उसे ग्राम, खंड और जिला पंचायत विकास योजना की बैठक में नहीं डाला गया हो।
बैठक में पंचायत उप निरीक्षक रवि कुमार, उपाध्यक्ष प्रेमचंद, सुरेंद्र सैणी, अजमेर सिंह, गीता राम, पुष्पेंद्र कौर, स्वाति, कंचन समेत दो दर्जन पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें