फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए क्षेत्रीय अस्पताल के डिजाइन पर कमेटी ने लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। कथेड़ में प्रस्तावित नए क्षेत्रीय अस्पताल के निर्माण में पेच फंस गया है। अस्पताल के डिजाइन में कई खामियां पाई गई हैं। डिजाइन के मुताबिक न तो ओपीडी को सीधा रास्ता दिया गया है और न ही नेत्र ओटी अलग से दर्शाई गई है। इसमें कैंसर वार्ड के लिए भी अतिरिक्त जगह नहीं दी गई है। इन खामियों के कारण भविष्य में नए अस्पताल में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। लिहाजा, अस्पताल की कमेटी ने प्रथम दृष्टया इस डिजाइन पर रोक लगा दी है। इसे देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने डिजाइन में कुछ बदलाव करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन

बाकायदा सोमवार को अस्पताल में बैठक रखी गई है जिसमें कमेटी के एकमत होने के बाद डिजाइन में आवश्यक बदलाव किए जा सकें। अस्पताल के आपातकालीन सेवा कक्ष और ट्रॉमा सेंटर को एक जगह बनाने का प्रस्ताव भी है। कथेड़ मेें अस्पताल का नया भवन बनना प्रस्तावित है। इस अस्पताल के लिए अस्पताल, मातृ एवं शिशु अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर के निर्माण के लिए लगभग 79 बीघा भूमि चिह्नित की गई है।
बीते दिनों अस्पताल के निर्माण के लिए अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आर्किटेक्टों ने नक्शा बनाना शुरू किया और भवन निर्माण का डिजाइन तैयार किया। अब डिजाइन तैयार कर अस्पताल प्रशासन को भेजे गए हैं लेकिन डिजाइनों में कई कमियां पाई गई हैं। उधर, क्षेत्रीय अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुमित सूद ने बताया कि सोमवार को नए अस्पताल के डिजाइन को लेकर बैठक रखी गई है। इस डिजाइन में कई बदलाव होने हैं।
विज्ञापन

आईपीएच स्टैंडर्ड के मुताबिक बनाया डिजाइन
नए अस्पताल का डिजाइन आईपीएच (इंडियन पब्लिक हेल्थ) स्टैंडर्ड के मुताबिक बनाया है लेकिन भविष्य को देखते हुए कुछ बदलाव किए जाने हैं। कई प्रकार के बदलाव होने के बाद फाइनल ब्लू प्रिंट अस्पताल प्रशासन को दिए जाएंगे। इसके बाद अनुमति के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें