फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: महिला कैडेट्स की सुरक्षा नीतियों पर चर्चा

विज्ञापन
सोलन के कमांडिग ऑफिसर एनसीसी कॉंफ्रेंस करते हुए। संवाद
विज्ञापन
सोलन में एनसीसी कॉन्फ्रेस का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल गर्ल्स बटालियन सोलन के कमांडिग ऑफिसर (सीओ) कर्नल संजय शांडिल की अध्यक्षता में एनसीसी कॉन्फ्रेस का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य महिला कैडेट्स के लिए सुरक्षा और सुरक्षा नीतियों पर था। कर्नल शांडिल ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रक्रियाओं (एसओपी) के बारे में जानकारी दी। इसमें एनसीसी ऑफिसर (एएनओ), केयर टेकर ऑफिसर्स (सीटीओ), गर्ल कैडेट इंस्ट्रक्टर(जीसीआई), स्थायी प्रशिक्षक (पीआई) और बटालियन के नागरिक कर्मचारी शामिल रहे। चर्चा का महत्वपूर्ण हिस्सा कैडेट प्रशिक्षण विधियों और रणनीतियों के उन्नति का था। उन्होंने कैडेटों के कौशल और सहनशीलता को बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों को लगातार परिष्कृत करने की आवश्यकता को अहम माना। इसके अतिरिक्त सम्मेलन में सहयोगी प्रयासों और रणनीतिक पहलुओं के माध्यम से, प्रतिभागी ने समुदाय में एनसीसी के प्रभाव को बढ़ाने के संभावित मार्गों की खोज की। उन्होंने कहा कि फर्स्ट एचपी गर्ल्स बटालियन के भविष्य को आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। सम्मेलन एक उत्साहवर्धक संदेश और एकता के साथ समाप्त हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें