फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रामशहर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की तैनाती, ग्रामीणों को मिली राहत

विज्ञापन
अमर उजाला में प्रका​शित समाचार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामशहर (सोलन)। रामशहर के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नवदीप कौर ने कार्यभार संभाल लिया है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। पहले इस केंद्र में डॉक्टर न होने के कारण लोग इलाज के लिए 30 किलोमीटर दूर नालागढ़ जाने को मजबूर थे। कई माह तक यह स्वास्थ्य केंद्र बिना डॉक्टर के था, जिससे स्थानीय लोग परेशान थे। यह मुद्दा अमर उजाला ने 17 दिसंबर 2025 को प्रमुखता से उठाया गया था, जिसके बाद केंद्र में डॉक्टर की तैनाती की गई थी। पहले डॉक्टर सप्ताह में दो दिन ही यहां आते थे, लेकिन अब डॉक्टर नवदीप कौर रोजाना सेवाएं देंगी। रामशहर पंचायत की पूर्व प्रधान कृष्णा शर्मा और अन्य स्थानीय नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में डॉक्टर के स्थानांतरण के समय त्वरित व्यवस्था की मांग की।

अमर उजाला में प्रकाशित समाचार।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें