फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यार्थियों को दी एमएसएमई से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन कॉलेज में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन के वाणिज्य विभाग की ओर से शनिवार को एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के रैंप कार्यक्रम के तहत उद्योग विभाग की ओर से आयोजित और निटकॉन लिमिटेड द्वारा कार्यांवित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में उद्यमिता की भावना को जागृत करना और एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) से जुड़ी सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता और क्षमता निर्माण के अवसरों के बारे में जानकारी देना था। कार्यक्रम को दो सत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें पहले सत्र में उद्यमिता के अवसरों, सरकारी सहायता तंत्र और कौशल विकास पर विस्तृत चर्चा की गई। दूसरे सत्र में निटकॉन लिमिटेड के विशेषज्ञों ने छात्रों को व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया और उद्यमिता से संबंधित कई महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें