फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग अनुसूचित जाति योजना की जानकारी दें : उपायुक्त

विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय सोलन में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मौजूद अ​धिकारी। स्त्रोत डीपीआरओ
विज्ञापन
राज्य अनुसूचित जाति आयोग के दौरे की तैयारी के लिए समीक्षा बैठक
विज्ञापन

17 फरवरी को नगर निगम के सभागार में होगी बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के जिला सोलन के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने की। बैठक में अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े विभिन्न मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।
उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 11 फरवरी तक अपने-अपने विभाग से संबंधित गत तीन वर्षों की अनुसूचित जाति योजना की जानकारी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को नगर निगम सोलन के सभागार में आयोजित बैठक में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सफाई कर्मचारी तथा स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों के साथ संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं के साथ स्वयं बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से संबंधित लंबित शिकायतों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति समुदाय के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन पर जोर दिया। इसके अलावा पीओए एक्ट के तहत गठित उपमंडल स्तरीय समिति की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा को राज्य अनुसूचित जाति आयोग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोलन तिरुमलाराजू एसडी वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी अशोक वर्मा, नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा, जिला उद्योग महाप्रबंधक सुरेंद्र ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें