फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: संदिग्ध मौत मामले में फैक्ट्री के गेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
बरोटीवाला स्थित हरिपुर पेपर मिल के गेट पर मृतक की पत्नी इंटक फेडरेशन के पदाधिकारियों के साथ मुआ
विज्ञापन
बॉयलर टैंक में मिला था बिहार के कामगार का शव, परिजनों ने मुआवजे को लेकर किया हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला स्थित हरिपुर क्राफ्ट फैक्ट्री में एक कामगार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद बुधवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। मृतक जीवन पासवान के परिजनों ने इंटक फेडरेशन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर फैक्ट्री के गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए परिजनों ने स्पष्ट किया कि यदि उचित मुआवजा नहीं मिला तो वे फैक्ट्री के गेट पर शव रखकर आंदोलन करेंगे। बिहार के सहरसा जिले का रहने वाला 35 वर्षीय जीवन पासवान पिछले तीन वर्षों से इस फैक्ट्री में कार्यरत था। परिजनों के अनुसार, 11 जनवरी को वह 12 घंटे की ड्यूटी पूरी करने के बाद घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद 12 जनवरी की शाम को उसका शव फैक्ट्री परिसर के भीतर ही बॉयलर टैंक में मिला। बुधवार को बिलासपुर एम्स में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। मृतक की पत्नी गुंजन अपनी दो मासूम बेटियों और इंटक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम ठाकुर व महासचिव हरबंस राणा के नेतृत्व में फैक्ट्री के गेट पर पहुंचीं। गुंजन ने रोते हुए कहा कि पहले दो दिन तक शव नहीं मिला और फिर दो दिन पोस्टमार्टम में लग गए, लेकिन फैक्ट्री ने अभी तक मुआवजे को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उधर, फैक्ट्री के प्लांट हेड सुनील शेट्टी ने एक दिन का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि मजदूर को सरकार की ओर से मुआवजा मिलेगा। इसके अलावा कामगार फैक्ट्री रोल पर होने से उसे पीएफ व ईएसआईसी की ओर से भी मुआवजा मिलेगा। फैक्ट्री की एकाउंट ब्रांच के कर्मचारी उसकी फाइल को तैयार कर रहे हैं। प्लांट हेड के आश्वासन के बाद का प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें