चायल की ग्राम पंचायत तुंदल में विधिक साक्षरता शिविर के दौरान मौजूद लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत तुंदल में मंगलवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों व लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ-साथ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत वीर परिवार सहायता योजना व सैनिकों व उनके परिवार के लिए कानूनी सहायता व ग्रामीण जनता को कानूनी न्याय व अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में अधिवक्ता समन्वयक राजीव शर्मा ने लोगों को नशे व कानून के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर ग्राम पंचायत तुंदल की प्रधान चित्ररेखा सहित कई जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। शिविर में करीब 50 लोगों ने भाग लिया।