फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित बकाया का जल्द हो भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन दाड़लाघाट और नम्होल इकाई ने की बैठक
विज्ञापन

हड़ताल का एसोसिएशन ने किया समर्थन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन दाड़लाघाट और नम्होल इकाई की मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष परस राम ने की। बैठक की शुरुआत दिवंगत लाइनमैन स्व. फुलु राम को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गईं। इसके उपरांत सचिव बृज लाल ठाकुर ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों से संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक सदस्य की मासिक बैठकों में भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

अध्यक्ष प्रेम केशव ने विद्युत प्रबंधन से मांग की कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित बकाया भुगतान शीघ्र जारी किया जाए। बैठक में बिजली बोर्ड एवं केंद्र सरकार की कथित गलत नीतियों के विरोध में 12 जनवरी को प्रस्तावित हड़ताल का समर्थन किया गया। प्रदेश सरकार से महंगाई भत्ते (डीए) की लंबित किस्तों को शीघ्र जारी करने की भी मांग की गई। इसके अलावा प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का कड़ा विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटरों के कारण उपभोक्ताओं को चार गुना तक बिजली बिल आ रहे हैं, जो सरासर अन्याय है। उन्होंने मांग की कि बिजली बोर्ड प्रबंधन अधिकारियों को निर्देश दें कि पुराने और नए मीटर की खपत की तुलना कर उपभोक्ताओं को अतिरिक्त राशि का रिफंड दिया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर जीतराम ठाकुर, कमल ठाकुर, प्रेम केशव, परसराम, दिलाराम, बाबूराम शर्मा, प्रेम लाल, लेखराम, पार्वती, सुखराम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें