फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दिवाली से पूर्व लंबित महंगाई भत्ते की किस्तें हो जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनर्स फेडरेशन अर्की ने की मासिक बैठक, मांगों पर चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। हिमाचल पेंशनर्स फेडरेशन अर्की इकाई ने सरकार से पेंशनरों की लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की। इकाई अध्यक्ष मदन लाल गर्ग की अध्यक्षता में बैठक हुई। फेडरेशन ने लंबित महंगाई भत्ते की किस्तें, वित्तीय लाभ और चिकित्सा बिलों का भुगतान दिवाली से पहले जारी करने की अपील की।
बैठक में जिलाध्यक्ष जयनंद शर्मा भी मौजूद रहे। सदस्यों ने बताया कि लंबे समय से वित्तीय और अन्य लाभ लंबित होने के कारण पेंशनरों को परेशानी हो रही है। उन्होंने सरकार से दिवाली से पूर्व लंबित महंगाई भत्ते की किस्तें जारी करने को कहा। इसके साथ ही पेंशनरों के अन्य वित्तीय लाभों का भुगतान करने की मांग भी की। चिकित्सा बिलों का शीघ्र भुगतान भी प्राथमिकता पर मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकाई सदस्य प्रकाश चंद गुप्ता के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर गोपाल गुप्ता, श्याम लाल पाल, रमेश कुमार, दौलत राम, लेखराम, सूरत राम पाल, रोशन लाल वर्मा, श्याम गुप्ता, लेखराम पाल, देवेंद्र गुप्ता, किशोरी लाल शर्मा तथा नरदेव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें