फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाओं के सैंपल फेल होने पर उद्योगों के खिलाफ दर्ज हो एफआईआर : सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
दवाओं के सैंपल फेल होने पर जताई चिंता, नोटिस की बजाय कठोर सजा का हो प्रावधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। प्रदेश में दवाइयों के सैंपल फेल होने के लगातार सामने आ रहे मामलों पर कुनिहार विकास सभा ने गहरी चिंता जताई है। सभा ने सरकार से मांग की है कि मानकों पर खरा नहीं उतरने वाली दवाइयों का उत्पादन करने वाले उद्योगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदेश में विभिन्न दवाइयों के 91 सैंपल फेल पाए गए हैं। इसके बावजूद संबंधित विभागों की ओर से केवल नोटिस जारी कर औपचारिकता निभाई जा रही है। सभा के प्रधान धनीराम तनवर सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने कहा कि हृदय रोग और मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों के सैंपल फेल होना बेहद चिंताजनक है। मरीज अपनी बीमारी के उपचार के लिए दवाइयों पर निर्भर रहते हैं। यदि दवाइयां ही गुणवत्ता के मानकों पर खरी नहीं उतरेंगी तो मरीजों का स्वास्थ्य कैसे सुरक्षित रहेगा। घटिया और नकली दवाइयों के सेवन से मरीजों की बीमारी ठीक होने के बजाय और गंभीर हो सकती है। उन्होंने कहा कि दवाइयों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। केवल नोटिस जारी करना समस्या का समाधान नहीं है। जिन उद्योगों की दवाइयों के सैंपल फेल पाए जाते हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मुकदमा चलाया जाए और दोषी पाए जाने पर कठोर सजा दी जाए। सभा ने सरकार से दवा उद्योगों की नियमित जांच और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें