फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कुनिहार नगर पंचायत को अब पंचायत बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लोग बोले- जल्द सरकार ने मांग नहीं मानी तो आंदोलन करेंगे तेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। कंडाघाट का नगर पंचायत का दर्जा घटाकर उसे पंचायत बनाने के निर्णय के बाद अब कुनिहार को नगर पंचायत बनाने के फैसले के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। कुनिहार विकास सभा, महिला मंडल कोठी और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सरकार के इस निर्णय पर कड़ा एतराज जताते हुए हाटकोट, कोठी और कुनिहार पंचायतों को नगर पंचायत घोषित करने की नोटिफिकेशन को तुरंत डिनोटिफाई करने की मांग उठाई है।
कुनिहार विकास सभा के प्रधान धनीराम तंवर के नेतृत्व में कार्यकारिणी सदस्यों भागमल तंवर, ज्ञान ठाकुर, दीप राम ठाकुर, बाबूराम तंवर, नागेंद्र ठाकुर, संतराम, देवी राम मेहता, ज्ञान गर्ग, सनी राघव, ओम प्रकाश ठाकुर, सोहनलाल, राजेंद्र गर्ग, जगदीश ठाकुर, रामचंद, बलवीर चौधरी और धर्म सिंह सहित महिला मंडल कोठी व अन्य संस्थाओं ने कहा कि सरकार ने बिना स्थानीय लोगों की सहमति के यह निर्णय लिया, जो जनभावनाओं के खिलाफ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर पहले भी कई बार सरकार और प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे क्षेत्रवासियों में रोष बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि कुनिहार अभी भी ग्रामीण क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में लोग खेतीबाड़ी और पशुपालन पर निर्भर हैं। नगर पंचायत बनने से न केवल उनकी पारंपरिक व्यवस्था प्रभावित होगी, बल्कि उन पर टैक्स और अन्य नियमों का अतिरिक्त बोझ भी पड़ सकता है।
विकाससभा ने तर्क दिया कि कांगड़ा जोन में कई नगर पंचायतों को जनता के विरोध के बाद डिनोटिफाई किया जा चुका है। वहीं, कंडाघाट को भी 23 मार्च को मुख्यमंत्री की ओर से लोगों की मांग को स्वीकार करते हुए डिनोटिफाई किया गया। ऐसे में कुनिहार के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार को राजनीतिक द्वेष से ऊपर उठकर निर्णय लेने चाहिए। उन्होंने चेताया कि यदि सरकार ने समय रहते इस फैसले पर पुनर्विचार नहीं किया तो जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें